फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जटोला माइनर में पानी नहीं आने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के जटोला माइनर में पानी नहीं आने पर प्रदर्शन करते आल इंडिया खेत मजदूर संगठन के जि - फोटो : Archive
विज्ञापन
खरखौदा। जटोला माइनर की टेल तक नहरी पानी नहीं पहुंचने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष जताया। किसानों ने जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व ऑल इंडिया खेत मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष हंसराज राणा ने किया। इसमें सैदपुर, फिरोजपुर बंगार, निजामपुर खुर्द तथा दिल्ली के मुंगेशपुर और कुतुबगढ़ गांवों के किसान शामिल हुए।
किसानों ने बताया कि लंबे समय से जटोला माइनर की टेल तक नहरी पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे धान समेत अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण टेल क्षेत्र के किसानों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि जल्द नहरी पानी नहीं छोड़ा गया तो फसलें सूखने का खतरा पैदा हो जाएगा। प्रदर्शन में नफे, रोहित, सुरेंद्र, सुधीर, अनिल और धर्मपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें