सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की 12 छात्राओं का चयन एआईयू (भारतीय विश्वविद्यालय संघ) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 10 से 14 मार्च तक चेन्नई में होगी। इसमें छात्राएं क्रिएटिव कोरियोग्राफी स्पर्धा में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।
संस्था प्रधान डाॅ. ओपी परूथी ने बताया कि चयनित छात्राओं में अपूर्वा, साक्षी, रिया, श्वेता, इशु, प्रियंशी, शेली, कशिश, अदिति, तनिषा, ईशा और अंजलि शामिल हैं। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने बताया कि छात्राओं ने पूर्व में जोन और अंतर जोन स्तर पर प्रथम स्थान तथा 2 से 7 फरवरी तक अंबाला में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर संयोजिका अर्चना, सह संयोजिका प्रियंका और मनीता ने शुभकामनाएं दीं।