फोटो 29- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह व अन्य के साथ विजेता
सोनीपत। छोटूराम आर्य महाविद्यालय (सीआरए) में आयोजित अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया है। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेताओं को बधाई दी।
जीवीएम के कला संकाय की डीन एवं संयोजक प्राध्यापिका संगीता शर्मा ने बताया कि सीआरए महाविद्यालय के तत्वावधान में हुए एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जीवीएम की अनुष्का व अनुराधा ने भी हिस्सा लिया। बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा अनुष्का ने विषय के पक्ष में बोलते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। अनुष्का को 500 रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा गया। काॅलेज लौटने पर प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह व कला संकाय की डीन संगीता शर्मा ने अनुष्का व अनुराधा का अभिनंदन किया।