फोटो 37- सोनीपत के मुरथल स्थित समर्थ गुरु धाम आश्रम में आयोजित आध्यात्मिक समारोह में मौजूद व
सोनीपत। मुरथल स्थित समर्थ गुरु धाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया गया। समर्थ गुरु सिद्धार्थ औलिया के नेतृत्व में देशभर से आए करीब 800 साधकों ने समारोह में श्रद्धा व उत्साह से भाग लिया। समारोह में छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश से आए साधकों ने गुरु पूर्णिमा से संबंधित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समर्थ गुरु सिद्धार्थ औलिया ने गुरु से सतगुरु, शिष्य से सदशिष्य की आध्यात्मिक यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने साधकों को उत्साही, जागरूक, कामनारहित, अहंकार विहीन व कृतज्ञ जीवन जीने की कला के बारे में बताया। समर्थ गुरु ने गुरु नानक देव, गुरु ओशो, सूफी बाबा शाह कलंदर के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए साधकों को प्रेरित किया।
केंद्रीय समन्वयक आचार्य दर्शन ने बताया कि 13 जुलाई से ओशोधारा के उच्चतम 28वें तल के चेरैविति का विशेष शिविर प्रारंभ होगा। इसमें देश-विदेश से करीब 300 साधक भाग लेंगे।
कार्यक्रम में समर्थ गुरु सचिव मीराबाई, आचार्य कुलदीप, आचार्य चेतन, आचार्य गोपाल, आचार्य अमरेश झा, समन्वयक संदीप नैन, मध्यप्रदेश समन्वयक सीमा तिवाड़ी, छत्तीसगढ़ समन्वयक संतोष चंद्रा, नेपाल समन्वयक मंजू शर्मा, हरियाणा समन्वयक सुभाष सैनी, हिसार से समन्वयक गगन, जम्मू-कश्मीर समन्वयक डॉ. विजय शर्मा मौजूद रहे।