फोटो 34: सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में ई-समर्थ पोर
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में राष्ट्रीय स्तर के ई-समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। यह कदम कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह की ओर से डिजिटल गवर्नेंस, पारदर्शिता और कागज रहित प्रक्रिया की दिशा में एक बड़ी पहल है। उन्होंने बताया कि पोर्टल के माध्यम से रियल-टाइम में प्रवेश से संबंधित डेटा सभी के लिए दृश्यात्मक है। डेटा केंद्रीय स्तर पर क्लाउड में संग्रहित होता है, जिससे इसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। ई-समर्थ नोडल अधिकारी के प्रो. प्रविंद्र सिंह व प्रशांत ने प्रवेश समिति सदस्यों एवं अध्यक्षों को पोर्टल की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी।