फोटो 36- सोनीपत के सेक्टर-14 में नगर कीर्तन का स्वागत व गुरु ग्रंथ साहिब को नमन कर प्रसाद लेते
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने कहा कि सिख धर्म के दसवें व अंतिम मानव गुरु गोबिंद सिंह का जीवन एक धर्म के लिए नहीं, अपितु समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत है। धर्म व मानवता की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह का बलिदान अविस्मरणीय है।
विधायक निखिल मदान ने शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से निकाले गए नगर कीर्तन का सेक्टर-14 स्थित कार्यालय के पास स्वागत किया। उन्होंने पालकी में पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को नमन कर पंज प्यारों का स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह को सरबंसदानी (पूरे परिवार का दानी) भी कहा जाता है। जनसाधारण में वह कलगीधर, दशमेश, बाजांवाले सहित कई नाम, उपनाम व उपाधियों से भी जाने जाते हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विधायक निखिल मदान को सम्मान स्वरूप सरोपा भेंट किया। प्रधान कुलदीप सिंह, महासचिव सुरेंद्र सिंह, सरदार मोहन सिंह मनोचा, हरगोविंद सिंह, राकेश सचदेवा, दलजीत सिंह, गुरदीप सिंह, परमजीत सिंह, रमनदीप सिंह, जसकरण सिंह व हरप्रीत सिंह मौजूद रहे।