फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रदेश सरकार हर तबके के लिए कर रही काम

Sun, 05 Jan 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश के मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी शनिवार को मुरथल रोड पर भाजपा नेता राजकुमार शर्मा के आवास पर पहुंची। उन्होंने राजकुमार शर्मा व उनके परिजनों से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर तबके लिए काम कर रही है। हरियाणा की गिनती बेटियों को आगे बढ़ाने वाले प्रदेशों में होती है। आज देश में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां प्रदेश की बेटी अपना परचम नहीं लहरा रही हों। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह बेटियों को शिक्षित बनाएं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए उनकी मदद करने के साथ उनके प्रेरणास्रोत बनें। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क में सामुदायिक केंद्र व पुस्तकालय बनाने केे लिए दिए 21 लाख रुपये दिए। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पत्नी गीता कौशिक, खरखौदा विधायक पवन खरखौदा, जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें