फोटो 20- सोनीपत के गन्नौर से गुप्ति सागर महाराज पंचकल्याणक महोत्सव के लिए दिल्ली पैदल रवाना होत
- फोटो : Samvad
गन्नौर। जैन तीर्थ गुप्ति धाम से प्रीतमपुरा दिल्ली में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के लिए राष्ट्रसंत गुप्ति सागर महाराज पैदल रवाना हो गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उनके साथ पदयात्रा पर निकले। दिल्ली, पानीपत, करनाल, सोनीपत, गन्नौर सहित अन्य स्थानों से श्रद्धालु गुप्ति सागर महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
गुप्ति सागर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जीवन के चार पुरुषार्थ हैं, जिनकी सिद्धि के लिए सच्ची श्रद्धा और प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने जीवन में मन, वचन और काया की शुद्धि को महत्वपूर्ण बताया। महाराज ने कहा कि मन को नियंत्रण में रखना चाहिए, यह शुभ-अशुभ कर्मों का कारण बनता है। इस मौके पर सोनीपत मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कुलदीप नांगल, अमित जैन, मुकेश जैन, अजय जैन, सुमित जैन और अन्य मौजूद रहे। यात्रा के दौरान मुरथल में ओमेक्स के पास भक्तों ने महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।