फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जीटी रोड की मरम्मत से लगा तीन किमी जाम

Sun, 01 Feb 2026 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में गन्नौर के पास एनएच-44 के दिल्ली-पानीपत लेन पर लगा जाम। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
गन्नौर। भिगान टोल प्लाजा के निकट दिल्ली-पानीपत लेन पर शनिवार को करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की रफ्तार थमने से टोल प्लाजा के आसपास लंबी कतारें लग गईं। कई वाहन चालक करीब 2 घंटे तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से टोल प्लाजा भिगान से हल्दाना बॉर्डर तक दिल्ली से पानीपत की ओर जाने वाली सड़क की 2 से 10 फरवरी तक मरम्मत की जाएगी। इस दौरान पैचवर्क और लेयरिंग का काम किया जाएगा। शनिवार को भी मरम्मत की गई। इससे टोल प्लाजा के निकट जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें