फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ग्रैप-2 लागू फिर भी जल रहा कूड़ा, ढिलाई के साथ टूटने लगे नियम

Sun, 08 Dec 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण का असर कम हुआ तो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रैप-4 को हटा दिया गया है, लेकिन ग्रैप-2 लागू है। अब ग्रैप-2 की पाबंदी भी पूरी तरह लागू नहीं हो सकी है। पाबंदी के बावजूद सख्ती कम होते ही अब कूड़े में आग लगाई जा रही हैं। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में काफी दूर तक कूड़े का धुआं फैला था। वहीं अब ठंड का असर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से पार हो गया था। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उप समिति ने ग्रैप-4 के नियम लागू कर दिए थे। अब वायु गुणवत्ता सूचकांक 106 पर आ गया, जिसके बाद एनसीआर में ग्रैप-4 व 3 के पाबंदी हटा दी थी। हालांकि अभी भी ग्रैप-2 की पाबंदी लगाई है। जिसमें कूड़ा जलाने पर रोक है। इसके बाद भी राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में लगी आग से करीब आधा किलोमीटर क्षेत्र में धुआं फैला था।
ठंड में होने लगा इजाफा, 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा रात का तापमान
अब ठंड भी बढऩे लगी है। शनिवार की सुबह सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। सोनीपत के सरगथल में लगाए गए थर्मामीटर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह हिसार में 4.5 डिग्री के बाद प्रदेश का दूसरा सबसे कम तापमान रहा। हालांकि, कृषि विज्ञान केंद्र जगदीशपुर में लगे थर्मामीटर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री रहा। एक दिन पहले वहां न्यूनतम तापमान 7.5 व अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। 7 डिग्री तापमान में इस सीजन में जिले में सबसे कम रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन


-
रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से करनाल तक बारिश के आसार बने हुए हैं। दिल्ली-एनसीआर में नमी युक्त हवा चलेगी। शीतलहर के साथ-साथ पाला जमने की संभावना बन सकती है।
विज्ञापन

- डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, केवीके जगदीशपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें