गोहाना में नगर परिषद की नोटिसबाजी के विरोध में प्रेसवार्ता करते मंदिर समिति के सदस्य। संवाद
गोहाना। श्री सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ समिति की तरफ से शनिवार को मंदिर परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर परिषद की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए। समिति सदस्यों ने कहा कि नगर परिषद बेबुनियाद नोटिस देकर परेशान कर रही है। कहा कि ग्रांट का सही इस्तेमाल कराया जाए।
समिति के अध्यक्ष प्रवीन गोयल ने बताया कि मंदिर की जमीन खसरा नंबर 396 में करीब 9 कनाल 9 मरले हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए रामचंद्र जांगड़ा ने 49 लाख रुपये की ग्रांट दिलवाई थी जो सीएम के माध्यम से आई थी लेकिन नगर परिषद ने वह ग्रांट मंदिर में लगने नहीं दी।
समिति के अनुसार ग्रांट का काम रुकवाने के बजाय नगर परिषद लगातार नोटिस भेजकर मंदिर समिति को तंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर मराठों के समय लगभग 400 साल पहले का बना हुआ है और करीब 40 साल से यहां कोई बड़ा निर्माण कार्य भी नहीं हुआ है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में समिति ने मांग की कि मंदिर के विकास कार्यों में बाधा डालने के बजाय ग्रांट का सही इस्तेमाल करवाया जाए और नोटिसबाजी बंद की जाए।इस मौके पर सुनील मेहता, डॉ. कपूर सिंह नरवाल, विनोद अग्रवाल, कृष्ण सैनी, सतबीर सैनी, ओडी शर्मा, वीरेंद्र जैन, अशोक जैन, डॉ. अनिल सैनी, एडवोकेट रविन्द्र शर्मा, रामनिवास सैनी और मंदिर के भक्तजन शामिल रहे।