जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में विजेता छात्रा के साथ प्राचार्य व अन्य। स्रोत : संस्था
- फोटो : samvad
सोनीपत। गीता विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित वार्षिक साक्षरता फेस्ट में महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कविता-पाठ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल ने स्वरचित काव्य पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर काजल को पुरस्कार स्वरूप 2100 रुपये की नकद राशि एवं एक ट्रॉफी प्रदान की गई। जीवीएम संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी और प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने काजल को उनकी उल्लेखनीय सफलता पर शुभकामनाएं दीं। डॉ. परूथी ने कहा कि काजल की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और समर्पण का परिणाम है बल्कि यह पूरे संस्थान के लिए भी गर्व का विषय है। संवाद