राजकीय महिला कॉलेज में यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए पहुंची छात्राएं। संवाद
- फोटो : Sonipat
शहर के राजकीय महिला कॉलेज में वीरवार से स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगी। छात्राएं कॉलेज में एमए ज्योग्राफी और एमकॉम में 100 सीटों के लिए आवेदन कर सकेंगी। यह प्रक्रिया 17 अक्तूबर तक चलेगी, जिसके बाद दाखिले को लेकर आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरी तरफ, कॉलेज में यूजी कोर्सों में भी दाखिला लेने के लिए छात्राओं का रुझान बढ़ रहा है। अब तक कॉलेज में 1020 सीटों पर 720 छात्राएं दाखिला ले चुकी हैं।
राजकीय महिला कॉलेज में एमकॉम की 60 और एमए ज्योग्राफी की 40 सीटें हैं। अब तक उच्चतर शिक्षा विभाग के शेड्यूल अनुसार कॉलेज में यूजी की 1020 सीटों पर दाखिलों के लिए ओपन काउंसिलिंग प्रक्रिया चली हुई है, लेकिन अभी तक पीजी कोर्सों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी नहीं शुरू हुई थी। ऐसे में दाखिला लेने की इच्छुक छात्राएं आवेदन प्रक्रिया का इंतजार कर रही थीं। अब वीरवार से कॉलेज में एमकॉम और एमए ज्योग्राफी में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इससे छात्राओं को काफी राहत मिली है।
यूजी कोर्सों में अब तक हुए इतने दाखिले
कोर्स सीटें दाखिले
बीए 600 568
बीकॉम पास 120 22
बीबीए 40 26
बीकॉम ऑनर्स 40 22
बीएससी नॉन मेडिकल 120 34
बीएससी मेडिकल 60 39
बीएससी कंप्यूटर साइंस 40 09
वर्जन
कॉलेज में पीजी कोर्सों के तहत वीरवार से एमए ज्योग्राफी व एमकॉम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया 17 अक्तूबर तक चलेगी, जिसके बाद आगामी प्रक्रिया पूरी कर दाखिले करवाए जाएंगे। इसके अलावा यूजी कोर्सों के लिए ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले करवाए जा रहे हैं। दाखिलों को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह है।
- डॉ. मनमोहन चहल, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला कॉलेज