फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन विधेयक लागू करे सरकार : कमेटी

Sat, 07 Mar 2026 08:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव ककरोई में बैठक करते अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कमेटी के प्रतिनि​
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ककरोई गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कमेटी की बैठक हुई। इसमें महिलाओं की मांगों को लेकर उपयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को 20 सूत्री मांगपत्र भेजा गया।
सरकार से मांग की गई कि अमेरिका-इस्राइल के आक्रमणों को रोकने के लिए दोनों देशों पर उचित दबाव बनाया जाए। संसद व विधानसभा में महिला आरक्षण के लिए पारित नारी शक्ति वंदन विधेयक को तुरंत लागू किया जाए।
विज्ञापन

पंचायत और स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण को सांविधानिक भावना अनुरूप लागू किया जाए। एसआईआर के नाम पर वोट काटना बंद किया जाए। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक समिति सदस्य अनीता ने की।
विज्ञापन

इस दौरान हरियाणा विज्ञान मंच के राज्य उपाध्यक्ष कृष्ण मलिक, सर्व कर्मचारी संघ के नेता सीलक राम मलिक, जनवादी महिला समिति की जिला प्रधान अनीता, सुनीता, पूनम, चालू पिंकी, बबली, मीना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें