फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों से पानी निकासी का काम युद्धस्तर पर कराए सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
सम्मान समारोह के दौरान ओलंपियन पहलवान रवि दहिया को सम्मानित करते राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्ड? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा शुक्रवार को जिले में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे। धर्मार्थ गोशाला, सिसाना में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का गोशाला प्रबंधन समिति द्वारा पगड़ी बांधकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इससे पहले राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गायों को चारा खिलाया।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार खेतों में जमा पानी की निकासी का काम युद्ध स्तर पर कराए। प्रशासन मोटर, बिजली कनेक्शन, डीजल का खर्च उपलब्ध कराकर जल्द पानी निकलवाने की व्यवस्था करे। पानी निकासी के काम में सरकार की उदासीनता के चलते हालात बेहद खराब हैं। अगर इसी गति से पानी निकासी का काम चलता रहा तो बहुत से इलाकों में अगली फसल नहीं बोई जा सकेगी। सांसद दीपेंद्र ने यह भी कहा कि खेतों में फसल डूब रही है और मंडियों में किसान की फसल लुट रही है। उन्होंने सरकार को चेताया कि वो जलभराव से त्रस्त किसान के जख्मों पर नमक न छिड़कें, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सरकार पानी निकासी के साथ ही स्पेशल गिरदावरी कराकर खराब फसल का मुआवजा दिया जाए और मंडियों में धान खरीद शुरू की जाए।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार ने खुद ही 25 सितंबर से धान खरीद शुरू करने का वादा किया था, फिर उसको 1 अक्तूबर खरीद करने का निर्णय लिया। अब 11 अक्तूबर तक के लिए धान की खरीद टाल दी। उन्होंने कहा कि करीब 14 लाख क्विंटल धान प्रदेश की मंडियों में खुले में पड़ा है। किसानों को मंडियों में अपनी फसल एमएसपी से कम रेट पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने टोक्यो ओलंपिक के कुश्ती मुकाबले में देश के लिए रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया के सम्मान में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया। दीपेंद्र ने कहा कि अगली बार स्वर्ण पदक पर दांव लगाने के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। इस दौरान विधायक जगबीर मलिक, विधायक जयवीर बाल्मिकी, विधायक सुरेंद्र पवार, विधायक इंदुराज नरवाल, मेयर निखिल मदान, सुरेंद्र दहिया, सुरेंद्र शर्मा, जोगेंद्र दहिया, सुरेंद्र छिक्कारा, मनोज रिढ़ाऊ, बिजेंद्र आंतिल, ललित पंवार, पहलवान अनिल दहिया, महावीर एसीपी, जसपाल खेवड़ा, अनिल गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें