फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंतर महाविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में पाया तीसरा स्थान

विज्ञापन
फोटो 58- सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन - फोटो : अवीर पूनिया
विज्ञापन
सोनीपत। अंतर महाविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में टीकाराम कन्या महाविद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। कॉलेज लौटने पर विजेता छात्राओं का स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की तरफ से आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभागिता कर अपना शानदार खेल दिखाया। महाविद्यालय प्राचार्य गीता ने छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यापिका डॉ. सुमन मान ने बताया कि यह प्रतियोगिता एमडीयू के खेल काॅम्प्लेक्स में आयोजित की गई थी। जिसमें बीएससी स्पोर्ट्स व बीपीएड की छात्राओं ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ बीएससी स्पोर्ट्स व बीपीएड की छात्रा राखा, सोनू व वर्षा का चयन विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है। टीकाराम सोसाइटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने विजेता रही खिलाड़ियों को बधाई दी और हौसला बढ़ाते हुए लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षा विभाग ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें