फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोपालपुर मार्ग के सुधरेंगे हालात, 20 लाख रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
फोटो : 11: सोनीपत के खरखौदा शहर से गोपालपुर जाने वाले मार्ग पर भरा पानी। स्रोत पाठक
विज्ञापन
खरखौदा। शहर से गोपालपुर जाने वाले मार्ग की जर्जर हालत को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इस पर करीब 20 लाख रुपये खर्च कर मरम्मत कार्य कराने की मंजूरी दे दी है। विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

यह मार्ग लंबे समय से खराब अवस्था में था जिससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।


खासतौर पर शहरी क्षेत्र में इस सड़क की दशा बेहद खराब है। बारिश के दौरान तो जलभराव की स्थिति पैदा हो ही जाती है जिससे सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। सामान्य दिनों में भी पानी निकासी दुरुस्त नहीं होने के कारण होने वाले जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों के सामने पानी भरने से उनकी बिक्री प्रभावित होती है। वहीं आम राहगीरों को भी कीचड़ और गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। कई बार दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर भी चुके हैं। स्थानीय लोगों की लगातार मांग और जनप्रतिनिधियों की सिफारिश के बाद अब विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर इस सड़क की मरम्मत को हरी झंडी दी है।
विज्ञापन

जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क के दोनों किनारों की ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने का काम अलग से नगरपालिका की तरफ से शुरू कर दिया गया है। इसमें टाइल्स का लेवल करने के साथ ही नालों को भी साफ किया जाएगा।



-गोपालपुर मार्ग पर शहर के अंदर वाले हिस्से को जल्द बनाने का काम किया जाएगा। विभागीय मंजूरी मिल गई है। जल्द टेंडर काॅल की जाएगी। सड़क पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होंगे जिसके बाद लोगों को बेहतर सड़क मार्ग मिलेगा। -सुमित कौशिक, जेई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें