फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान में तनाव ही सबसे बड़ी बीमारी : महासाध्वी

विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के सेक्टर-15 ​स्थित जैन स्थानक में स्वास्थ्य जांच शिविर के शुभारंभ पर मौजूद एसए
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित जैन स्थानक में गुरुमाता सुंदरी सती के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर एसएस जैन सभा, श्री संघ की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ महासाध्वी संयम प्रभा कमल के प्रवचनों से किया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेरणादायी संदेश देकर उनका मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

महासाध्वी संयम प्रभा कमल ने कहा कि वर्तमान में तनाव ही सबसे बड़ी बीमारी बन गई है। हमें परिस्थिति कैसी भी हो, उसका सामना धैर्यपूर्वक करना चाहिए। तनाव से कोई समाधान नहीं निकलता, बल्कि मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य और अधिक प्रभावित होता है।
संयम, सकारात्मक सोच, नियमित स्वास्थ्य जांच ही जीवन को सुखद बनाते हैं। शिविर में डॉ. जतिन जैन, डॉ. दीपा अग्रवाल, डॉ. आक्षी जैन ने अपनी सेवाएं दीं। विशेषज्ञों ने लोगों के यूरोलॉजी, स्त्री रोग, रेडियोलॉजी, सामान्य रोग संबंधी जांच कर उपचार व परामर्श दिया।
विज्ञापन

डॉ. जतिन जैन ने पैकेजिंग फूड के बढ़ते प्रचलन से दूर रहने का आह्वान किया। शिविर में महावीर प्रसाद जैन, विकास जैन, सुमित जैन, भूषण जैन, राजेंद्र जैन, प्रेस सचिव वकील जैन, विनोद जैन, सुरेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें