सोनीपत। सेक्टर-12 से एनआरआई बच्चों से मिलने जर्मनी गए दंपती के घर से चार लाखों का सामान चोरी कर ले गए। दंपती को वापस लौटने के बाद चोरी का पता लगा। उन्होंने मामले की शिकायत सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
सेक्टर-12 निवासी शकुंतला ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे जर्मनी में रहते हैं। वह तथा उनके पति बच्चों से मिलने के लिए 15 सितंबर को जर्मनी गए थे। घर पर ताला लगाकर गए थे। अब जर्मनी से आए तो देखा कि घर का ताला टूटा है। जांच करने पर उन्होंने पाया कि चोर उनके घर से दो सोने के कड़े, एक गले का सेट, चांदी के चार गिलास, 4 प्लेट, 4 चम्मच, दो जोड़ी पाजेब, रुद्राक्ष माला सोने की, तीन घड़ी, करीब 25 हजार रुपये, मोबाइल व कैमरे की डिवाइस चोरी कर ले गए।