फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 31 दिसंबर तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में होंगे सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित

Sat, 27 Dec 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14: सोनीपत के गन्नौर में आयोजित सुशासन सम्मेलन में मंचासीन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौ
विज्ञापन
गन्नौर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन, जनकल्याण के आदर्श प्रतीक रहे हैं। उनकी स्मृति में 31 दिसंबर तक प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वह शुक्रवार को गन्नौर में आयोजित सुशासन सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं से प्रेरित रहा। उनका मानना था कि शासन का उद्देश्य गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाना होना चाहिए। इस दौरान पूर्व विधायक निर्मल चौधरी, सोनीपत प्रभारी सतीश नांदल, जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, नपाध्यक्ष अरुण त्यागी, मार्केट कमेटी अध्यक्ष निशांत छौक्कर, उपाध्यक्ष योगेश कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें