फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साई में स्वर्णिम जश्न...दीक्षा और सुजीत का हुआ स्वागत

Fri, 07 Nov 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :16: सोनीपत के साई सेंटर में दीक्षा व सुजीत का स्वागत करते क्षेत्रीय निदेशक शिवम शर्मा। स्
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण, बहालगढ़ के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी दीक्षा व पहलवान सुजीत का स्वागत किया गया। दोनों खिलाड़ियों ने भारत का तिरंगा विश्व पटल पर लहराकर देश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

बहरीन में आयोजित एशियन यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी टीम की सदस्य दीक्षा का स्वागत किया गया। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को पराजित कर पदक जीता। मुकाबले में दीक्षा ने निर्णायक भूमिका निभाई।
दीक्षा ने बताया कि उनके प्रदर्शन के पीछे मुख्य प्रशिक्षक कमला सोलंकी के कुशल मार्गदर्शन व प्रतियोगिता में अनुशासन, रणनीति और टीम भावना को बताया। पहलवान सुजीत ने सर्बिया के नोवी सैड में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने जापान के यूटो निशिउची को हराया था। दोनों का साई में पहुंचने पर स्वागत किया गया। एनसीओई परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा ने दोनों स्वर्ण विजेताओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सभी ने कहा कि दीक्षा और सुजीत हमारे देश की खेल शक्ति के प्रतीक हैं। उनका समर्पण नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें