फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लघुशंका करने वालों को रोकने के लिए लगाई भगवान की टाइल, विहिप ने जताया विरोध

Wed, 06 Nov 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। देवीलाल चौक पर आईसीआईसीआई बैंक की पिछली दीवार पर लोगों को लघुशंका करने से रोकने के लिए भवन के मालिक ने दीवार पर भगवान की तस्वीर वाली टाइल लगवा दी। इसके बावजूद आसपास के दुकानदार वहां लघुशंका करने से नहीं रुके। आस्था से खिलवाड़ होता देख विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। उन्होंने भगवान की टाइलें गलत स्थान पर लगवाने वाले भवन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने कहा कि दीवार पर अपने स्वार्थ के लिए बदबू की जगह भगवान की टाइलें अथवा मूर्तियां लगवाना सरासर गलत है। हिंदू संस्कृति में भगवान का मंदिरों में स्थान होता है, जहां लोग उन्हें पूजते हैं, इसलिए यह मूर्ति हटाई जानी चाहिए। परिषद के सदस्यों ने चेताया कि अगर भगवान की टाइलें नही हटवाई गई तो परिषद के पदाधिकारी धरना देंगे।

आसपास नहीं हैं शौचालय

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि देवीलाल चौक पर काफी दुकानदार हैं। नपा की तरफ से सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोग बैंक के साथ लगती गली में दीवार पर लघुशंका करते हैं। उन्होंने नगरपालिका से देवीलाल चौक के पास सार्वजनिक शौचालय खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें