फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: काम कर रहे मजदूर के ऊपर गिरा शीशा, मौत

Tue, 26 Nov 2024 04:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत के गन्नौर में मजदूर की मौत के बाद मौके पर पहुंची बड़ी थाना पुलिस पूछताछ करते हुए
विज्ञापन
गन्नौर। गन्नौर-सोनीपत रोड स्थित वर्मा टफन ग्लास कंपनी में कार्यरत मजदूर के ऊपर शीशा गिरने से उनकी मौत हो गई। साथ काम कर रहे दूसरे मजदूर ने मामले की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर फिलहाल गांव लल्हेड़ी निवासी दीपक (26) गन्नौर-सोनीपत रोड स्थित वर्मा टफन ग्लास कंपनी में कार्यरत थे। कंपनी में शीशे का काम किया जाता है। बताया जा रहा है कि दीपक काम कर रहे थे, तभी कुछ लोग शीशे की लेयर को ऊपर उठा रहे थे। इस दौरान शीशे की लेयर उनके हाथ से छूट गई और काम कर रहे दीपक की गर्दन पर जा गिरी। लेयर गिरने से दीपक लहूलुहान हो गए। पास काम कर रहे दूसरे मजदूरों ने लेयर को हटाया, लेकिन तब तक दीपक की मौत हो चुकी थी। बड़ी थाना प्रभारी युद्धवीर ने बताया कि पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। परिजन की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने फैक्टरी में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी कब्जे में ली है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें