फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौत

Tue, 26 Nov 2024 04:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव पतला मोड़ के पास वाहन की टक्कर से घायल फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई। वह तीन दिन पहले हादसे में घायल हुए थे और दिल्ली के अस्पताल में उपचाराधीन थे। पुलिस ने उनके भतीजे के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव गरोतिया हाल में अटेरना निवासी रवि ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनके चाचा सचिन मुरथल स्थित फैक्टरी में नौकरी करते थे। वह 21 नवंबर की रात को करीब 10 बजे बाइक पर फैक्टरी से गांव अटेरना आ रहे थे। जब वह पतला मोड़ के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें सोनीपत के निजी अस्पताल में ले गए। वहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को उनके चाचा की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें