फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Fri, 19 Sep 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव अकबरपुर बारोटा स्थित पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जीवीएम कन्या महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से सेमिनार आयोजित की गई। इसमें छात्राओं को सड़क सुरक्षा और प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

भूगोल विभाग की प्राध्यापिका पूजा सरोहा व कीर्ति मलिक ने सेमीनार का संचालन किया। भारती व कशिश ने यातायात नियमों का महत्व बताया। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया। कहा कि बाइक चालकों को हेलमेट और कार चालकों को सीटबेल्ट लगाना चाहिए। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्राध्यापिका पूजा सरोहा, कीर्ति मलिक ने छात्राओं को यातायात नियमों की अनुपालना का संकल्प दिलाया। प्राचार्य भारती देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें