फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दमकल व सफाई कर्मियाें ने रखी क्रमिक भूख हड़ताल, एक मई से होगी पूर्ण हड़ताल

Tue, 28 Apr 2026 03:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर दमकल व सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को क्रमिक भूख हड़ताल रखी। बेमियादी हड़ताल 20वें दिन सोमवार को नगर निगम कार्यालय में चल रहे धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान राजीव खत्री ने की और संचालन जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा उनके समर्थन में 1-2 मई को दो दिवसीय हड़ताल करेगा। अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन में भी तब्दील होगी। भूख हड़ताल में प्रधान भारत कंडेरा, रविंद्र, दीपक, कमलेश, कांता, अग्निशमन यूनियन से जिला प्रधान राजीव खत्री, वरिष्ठ प्रधान वीरेंद्र, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, उपप्रधान सुनील आदि शामिल रहे।
आरोप : लापरवाही से रोडवेज चालक की टूटी हड्डी
दमकल कर्मियों का आरोप है कि गर्मी के चलते रोजाना करीब 30 आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। जगह-जगह फायर विभाग की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। आग बुझाने के लिए रोडवेज व होमगार्ड के कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी है जो अनुभवी नहीं हैं। 25 अप्रैल को राई इंडस्ट्रीज फायर स्टेशन के पास आग लगी तो फायर काल पर रोडवेज चालक सोनू ने फायर मॉनिटर से आग बुझाई। फायर ऑपरेटर की लापरवाही से सोनू का संतुलन बिगड़कर गिरने से उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई। ऑपरेशन के दौरान रॉड डाली गई। इसकी जिम्मेदारी फायर विभाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें