सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। व्यक्ति के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक संदीप ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि वह शराब पीता था। उसकी पत्नी दो साल से अपने मायके में गई हुई है। व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी मां के साथ बहस कर उसे धमकी भी दी थी। वह कमरे से बाहर निकल आई। बाद में कमरे में गई तो वह फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस को अवगत कराया गया था। पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें उसने किसी की कोई गलती नहीं होना बताया। वहीं मरने के बाद उसके हिस्से की प्रॉपर्टी अपनी छह वर्षीय बेटी को देने की बात कही है। मृतक की पत्नी दो साल से अपनी बेटी के साथ मायके में रहती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।