फोटो 29: सोनीपत के शिक्षण संस्थान के बाहर छात्राओं को जागरूक करती महिला पुलिसकर्मी। स्रोत : पुल
सोनीपत। पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं व युवतियों को जागरूक किया। उन्हें महिला अपराध के साथ सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस ने डायल 112 की ट्रिप मॉनीटरिंग की सेवा को लागू करने की जानकारी दी।
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कविता ने दुर्गा शक्ति की टीम के साथ टीका राम कन्या महाविद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा, हिंदू कन्या महाविद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थाओं में छात्राओं को डायल 112 एप के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उनके मोबाइल में एप डाउनलोड करवा कर उसे चलाने के बारे में बताया।
इंस्पेक्टर कविता ने बताया कि यदि आप को किसी भी समय किसी भी प्रकार की परेशानी आती है या कोई पीछा करता है तो डायल 112 की ट्रिप मॉनीटरिंग की सेवा का लाभ उठाकर तुरंत पुलिस विभाग को अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। पुलिस विभाग की दुर्गा शक्ति की गाड़ी आपको तुरंत ट्रैक कर मदद करेगी। किसी भी समय पुलिस मदद की आवश्यकता है तो डायल 112, 1091 या पुलिस कंट्रोल रूम सोनीपत 7419410578 पर संपर्क किया जा सकता है।