फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विकास कार्यों में कोताही का आरोप, पार्षदों ने खोला मोर्चा

Thu, 07 Nov 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में सीनियर डिप्टी मेयर के साथ बैठक करते निगम पार्षद। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। निगम क्षेत्र में सुंदरीकरण व विकास कार्यों में कोताही बरतने का आरोप लगा पार्षद लामबंद हो गए। सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा की अध्यक्षता में बुधवार को निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। पार्षदों ने अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर व्यवस्थाओं में सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री को किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में लगातार अव्यवस्था बढ़ रही है, जिसको लेकर पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। समाधान शिविर में रखी जाने वाली अधिकतर शिकायतों पर अधिकारियों की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। अधिकारियों के रवैये से शहर की जनता परेशान है। शहरवासी बार-बार निगम पार्षदों पर काम करवाने के दबाव बना रहे हैं। निगम पार्षदों ने स्पष्ट किया कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो अधिकारियों को परिणाम भुगतना पड़ेगा। पार्षदों ने कहा कि लंबे समय से शहर में सुंदरीकरण भी बेहतर नहीं है। सफाई के लिए अधिकारी गंभीर नहीं है। करोड़ों खर्च के बाद भी हालात नहीं सुधर रहे।
पार्षदों ने मुद्दा उठाया कि ठेकेदारों ने वार्डों में होने वाले विकास कार्यों को अधर में लटका रखा है। नगर निगम से पेमेंट न मिलने के कारण विकास कार्य पूरे नहीं हो रहे। अधिकारियों को कहा कि जो ठेकेदार काम में लापरवाही कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। विकास कार्य करने वाले ठेकेदारों को जल्द भुगतान किया जाए, साथ ही क्षेत्र में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को चालू किया जाए। इस दौरान निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, पुनीत राई, हरिप्रकाश सैनी, सुरेंद्र नैय्यर, मुनीराम, अतुल जैन, नवीन तंवर समेत अन्य पार्षद प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें