फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गणपति बप्पा मोरया की गूंज के साथ हुआ गौरीनंदन का गुणगान

Sat, 30 Aug 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 47- सोनीपत के सर्राफा एवं गंज बाजार में गणपति महोत्सव के दौरान अति​थि प्रवीण व वंश कुच्छल
विज्ञापन
सोनीपत। जिलाभर में गणपति महोत्सव का तीसरा दिन रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों, पंडाल व घरों में स्थापित किए गए भगवान गणेश जी की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर आरती की। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों व पुष्प वर्षा के साथ गौरीनंदन गणेश का गुणगान किया गया। कहीं संकीर्तन तो कहीं पूजा-पाठ कर गणपति बप्पा का आह्वान किया गया। विभिन्न संस्थाएं 4 से 6 सितंबर को हर्षोल्लास से शोभायात्रा निकाल गणपति बप्पा को विदाई देंगी।
विज्ञापन

सर्राफा एवं गंज बाजार में श्री गणपति शरणम् धर्मार्थ सोसायटी की ओर से गणपति महोत्सव के तीसरे दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय वर्मा ने शिरकत की। संरक्षक शामराव देवकर, तानाजी गोरे, तानाजी पाटिल, डॉ. अतुल पाटेल, डॉ. श्रीकांत खाके ने बताया कि 30 अगस्त को श्री खाटू श्याम संकीर्तन व 5 सितंबर को पुन: शोभायात्रा के साथ गणेश जी को विदाई दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रधान हरिदास पाटिल, रवि पाटिल महासचिव कैलाश, मनोहर गलवे, उपप्रधान रमेश सुतार, अमोल शिंदे, कोषाध्यक्ष युवराज शेलके, संदीप ढोबले मौजूद रहे।

फैज बाजार में गणपति ग्रुप की ओर से 8वें गणपति आगमन समारोह में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश व श्री खाटू श्याम का संकीर्तन किया गया। संकीर्तन के पश्चात भंडारा लगाया गया। आयोजक विपिन नंदा, राहुल जैन ने बताया कि 31 अगस्त रविवार को डांडिया नाइट का आयोजन होगा। जिसमें पंजाब से बॉलीवुड सिंगर रोशन प्रिंस, प्रसिद्ध भजन गायक हमसर हयात निजामी भगवान गणेश व बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे। 6 सितंबर को उत्तर प्रदेश के शामली से 23 झांकियों व गुरुग्राम के 3 बैंड-बाजों के साथ भगवान गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में मनीष शर्मा, अर्पित, अमित कौशिक, कमल मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन


रोहतक रोड स्थित मिशन चौक पर युवा शक्ति सेवा समिति की ओर से चौथे गणपति महोत्सव के तीसरे दिन समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान गणेश की महाआरती व स्तुति कर विघ्नहर्ता का गुणगान किया। आयोजक अमित गर्ग, अश्वनी गोयल, मुकेश जैन, विकास गर्ग ने बताया कि 4 सितंबर को शाेभायात्रा निकालकर बप्पा को विदाई दी जाएगी। पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मनोज, राकेश, अनुराग, रुपेश, सोनू जैन, अनिल शर्मा, विजय गुप्ता, धीरज बंसल, नरेंद्र राणा, राजकुमार गोयल मौजूद रहे।
नरेंद्र नगर स्थित ऋत्विका के घर महिला मंडली की ओर से गणपति महोत्सव के तहत शुक्रवार को संकीर्तन कर रंग गुलाल व पुष्प वर्षा के साथ बप्पा का श्रद्धाभाव से विसर्जन किया गया। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना व ढोल-ताशों की धुन पर खूब झूमे। तत्पश्चात भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में सरला शर्मा, प्रवीण शर्मा, दीपिका शर्मा, निखिल शर्मा, नीरज शर्मा, देव कौशिक, नीलम कौशिक, परम, शिवांगी, टीना, योगिता, यश, हर्षिता मौजूद रहे।

फोटो 47- सोनीपत के सर्राफा एवं गंज बाजार में गणपति महोत्सव के दौरान अतिथि प्रवीण व वंश कुच्छल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें