फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रंग बहार फूल महोत्सव में मालियों ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Sun, 23 Mar 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रंग बहार फूल महोत्सव में 16 पुरस्कार जीतकर ओवरऑल ट्रॉफी प्राप्त करने वाले मालियों का हिंदू कन्या महाविद्यालय में स्वागत किया गया। फूल महोत्सव का आयोजन रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में 19 मार्च को किया गया। कार्यक्रम की विभिन्न प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के मालियों ने फूलों की श्रेणियों जैसे फ्रेश फ्लावर, कट फ्लावर व फ्लोरल एग्जीबिट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने बताया कि फूल प्रदर्शनी में माली लुल्लू प्रसाद, मनोज, दिनेश व नागेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने विभिन्न स्पर्धा में 4 प्रथम, 7 द्वितीय व 5 तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए। हिंदू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश मित्तल, रामकरण ने विजेता मालियों को नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। उप प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल, वनस्पति विभाग से डॉ. ममता, डॉ. ज्योति, डॉ. अंजू अहलावत ने सभी मालियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छात्राओं ने चार स्पर्धाओं में प्राप्त किया प्रथम स्थान
हिंदू कन्या महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय की विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं का स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिताएं हिंदू एजुकेशन कॉलेज में शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित की गई। हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने चार प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें नगद उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। पोस्टर बनाओ में हर्षिता, स्लोगन लेखन में तान्या, हिंदी कविता में प्राची व देशभक्ति गीत में किरण प्रथम स्थान पर रही। प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल व उप प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल ने विजेताओं को आशीर्वाद देकर अन्य छात्राओं को भी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ. पारुल जिंदल, मंजू, नीतू, डॉ. ज्योति, डॉ. रेखा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें