फोटो 05- सोनीपत के राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की टीम रनर-अप की ट्र
सोनीपत। 5वीं राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की टीम ने रनरअप का खिताब जीता। यह प्रतियोगिता पंजाब विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र लुधियाना के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉज की तरफ से आयोजित की गई थी। इसमें सोनीपत के विधि विवि की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया।
5वीं राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में देशभर की 32 टीमों ने भाग लिया था। सोनीपत से डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत की टीम के हृदयांश यादव, अर्शिका श्योराण व यामिनी सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, मगर टीम रनरअप रही। व्यक्तिगत पुरस्कारों से टीम के विद्यार्थियों को और अधिक मान्यता मिली। अर्शिका श्योराण को सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रूप में 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया, जबकि हृदयांश यादव को सर्वश्रेष्ठ मूटर के रूप में 2100 रुपये मिले। विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि टीम की कड़ी मेहनत और वाकपटुता, समर्पण, कानूनी कौशल को दर्शाती है।