फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना में जगह-जगह जल रहा कचरा, ग्रैप-2 के नियमों की उड़ रही धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों और डंपिंग प्वाइंट पर लगे कचरे के ढेर, आग लगाने से जहरीली हो रही हवा
विज्ञापन

-शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक में हुआ इजाफा, 297 किया गया दर्ज, एक दिन पहले 101 था
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। शहर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू ग्रैप-2 के नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। एक ओर सड़कों और डंपिंग प्वाइंट पर कचरे के ढेर लगे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग दुर्गंध से परेशान होकर कचरे में आग लगा रहे हैं। इससे वातावरण में प्रदूषण बढ़ रहा है और लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। हैरानी की बात है कि शिकायतों के बावजूद नगर परिषद कचरे का नियमित उठान कराने और उसे जलाने पर रोक लगाने में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
गोहाना में प्रतिदिन करीब 39 टन कचरा निकलता है। इसके उठान के लिए दो अलग-अलग एजेंसियां जिम्मेदार हैं। एक एजेंसी घरों से कचरा एकत्र करती है, जबकि दूसरी का जिम्मा सडक़ों और सार्वजनिक स्थानों पर पड़े कचरे को उठाने का है। सड़कों से कचरा उठाने वाली एजेंसी के पास पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण पूरा कचरा नहीं उठ पाता। इसके चलते शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। इनसे उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ड्रेन नंबर आठ के डंपिंग प्वाइंट पर भी बढ़ रहा कचरा
ड्रेन नंबर आठ के नजदीक स्थित द्वितीय डंपिंग प्वाइंट पर भी लगातार कचरा जमा हो रहा है। समय पर उठान नहीं होने से कचरे का ढेर बढ़ता जा रहा है। यहां दुर्गंध के साथ कचरा जलाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण ग्रैप-2 लागू किया हुआ है। इसके तहत कचरा और फसल अवशेष जलाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कचरे में आग लगाई जा रही है। इससे निकलने वाला जहरीला धुआं हवा को प्रदूषित कर रहा है। लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक में वृद्धि दर्ज की गई है। एक दिन पहले एक्यूआई 101 पर आ गया है, जो शुक्रवार को फिर से इजाफा होकर 297 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

कचरा जलाने और फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
शहर में कचरे का उठान एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है। यदि किसी क्षेत्र में कचरा नहीं उठ रहा है तो लोग नगर परिषद कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाएं। खुले में कचरा फैलाने और जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दुर्गा देवी, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें