स्वास्थ्य शिविरि में कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत: कॉलेज
सोनीपत (वि.)। आईआईटीएम मुरथल कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने सामान्य स्वास्थ्य जांच की तथा संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संस्थान के डायरेक्टर रिटायर जनरल ब्रिगेडियर डॉ. संजय कुमार सिंह ने स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर विचार साझा करते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण में ऐसे आयोजनों की भूमिका सराहा। फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य व चिकित्सा जागरूकता प्रयासों के लिए प्रेरित किया।