सोनीपत में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपियों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को शिकायत दी। जिसके बाद मामले में कार्रवाई की गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि भाई के घर बेटा पैदा होने पर वह अपने मायके आई थी। इस दौरान वह अपनी 17 वर्षीय बेटी को भी साथ लेकर आई थी। ढाई माह तक मायके में रहने के बाद वह ससुराल चली गई। लेकिन उसकी बेटी ननिहाल में ही रह गई।
कुछ दिन बाद जब वह ननिहाल से उसके पास आई तो उसने बताया कि उसके मामा के घर में किराये पर रह रहे बंगाली डॉक्टर ने गांव के ही एक युवक से उसे मिलवाया था। वह उसके साथ फोन पर बातें करने लगा। इसी बीच पिछले माह आरोपी युवक ने रात को फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया। जहां पर पहले से ही एक कार खड़ी थी, जिसमें दो युवक और सवार थे। दो आरोपियों ने उसे कार में बैठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। जबकि एक युवक वहां पर खड़ा रहा।
इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर इस बारे किसी को बताया तो उसे व उसके मामा और बच्चों को जान से मार देंगे। बेटी के जानकारी देने पर मामले की शिकायत महिला द्वारा खरखौदा पुलिस को दी गई है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।