फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: सोनीपत में ननिहाल आई किशोरी से कार में सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने वीडियो भी बनाया

Thu, 11 Nov 2021 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

सोनीपत में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपियों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को शिकायत दी। जिसके बाद मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि भाई के घर बेटा पैदा होने पर वह अपने मायके आई थी। इस दौरान वह अपनी 17 वर्षीय बेटी को भी साथ लेकर आई थी। ढाई माह तक मायके में रहने के बाद वह ससुराल चली गई। लेकिन उसकी बेटी ननिहाल में ही रह गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत डबल मर्डर: दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवान व भाई के दोनों हत्यारोपी दबोचे, हरियाणा पुलिस ने रखा था एक लाख का इनाम

कुछ दिन बाद जब वह ननिहाल से उसके पास आई तो उसने बताया कि उसके मामा के घर में किराये पर रह रहे बंगाली डॉक्टर ने गांव के ही एक युवक से उसे मिलवाया था। वह उसके साथ फोन पर बातें करने लगा। इसी बीच पिछले माह आरोपी युवक ने रात को फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया। जहां पर पहले से ही एक कार खड़ी थी, जिसमें दो युवक और सवार थे। दो आरोपियों ने उसे कार में बैठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। जबकि एक युवक वहां पर खड़ा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चरखी दादरी विमान हादसे के 25 साल पूरे: हरियाणा में हुआ था देश का सबसे भयंकर प्लेन क्रैश, 349 लोगों की गई थी जान

इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर इस बारे किसी को बताया तो उसे व उसके मामा और बच्चों को जान से मार देंगे। बेटी के जानकारी देने पर मामले की शिकायत महिला द्वारा खरखौदा पुलिस को दी गई है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें