फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गन्नौर शहर जाम के झाम से होगा मुक्त, निकासी की अव्यवस्था का भी होगा सुधार

विज्ञापन
फोटो 15- विधानसभा सत्र के दौरान गन्नौर के मुद्दों को उठाते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत : परि
विज्ञापन
गन्नौर। शहर को जल्द जाम के झाम से निजात मिल सकेगी। इसके लिए गन्नौर से गोहाना वाया खानपुर कलां को अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी के साथ जोड़ा जाएगा। रेलवे रोड पर काफी समय से बनी निकासी की अव्यवस्था का भी सुधार कराया जाएगा। इससे लोगों को सड़कों पर जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। साथ ही राजकीय महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण करवाकर सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


विधायक देवेंद्र कादियान ने विधानसभा सत्र के दौरान गन्नौर क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए सरकार से जल्द उनका समाधान की मांग की। विधायक ने बताया कि जीटी रोड से रेलवे स्टेशन तक जाने वाले रेलवे रोड के साथ बने नालों की सफाई न होने के कारण हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है। जलभराव के कारण सड़कें कई जगह से टूट चुकी हैं। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के मंत्री से शहर की निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की। इस पर मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि नाले की सफाई नगरपालिका करती है। सड़क की हालत ज्यादा खराब नहीं है। विधायक की मांग पर जनस्वास्थ्य विभाग निकासी व्यवस्था को जल्द दुरूस्त करवाएगा।

विधायक ने कहा कि गन्नौर में राजकीय महाविद्यालय का नया भवन पास हो चुका है। दूसरा सत्र चल रहा है, लेकिन महाविद्यालय अभी भी विद्यालय के पुराने भवन में चल रहा है। वहां सुविधाओं की कमी है। महाविद्यालय के भवन का जल्द निर्माण करवाया जाए। गन्नौर में बाईपास की जरूरत है, प्रस्तावित भी है, लेकिन अब तक कोई कार्य नहीं किया गया। ऐसे में जाम की स्थिति बनी रहती है। अनाज मंडी भी शहर के बीचों-बीच है। जगह कम पड़ने से किसान व आढ़ती परेशानी झेल रहे हैं। अगर मंडी को स्थानांतरण किया जाए तो किसानों व आढ़तियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


विधायक देवेंद्र कादियान ने बताया कि गन्नौर में एशिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी बन रही है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ क्षेत्र का विकास भी होगा। ऐसे में गन्नौर से गोहाना वाया खानपुर कलां को अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी से जोड़ा जाए। गन्नौर से खानपुर कलां जाने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है, लेकिन मार्ग सरल नहीं है। इस रास्ते को राष्ट्रीय या राज्यीय राजमार्ग से जोड़ा जाए। साथ ही उन्होंने हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर कहा कि युवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया जटिल है। सोनीपत के युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। सरकार को इस पर कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें