फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गन्नौर बस अड्डे का भवन कंडम, नए भवन के डीपीआर की जा रही तैयार

विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत के गन्नाैर जीटी रोड पर बस अड्डे का कंडम भवन। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गन्नौर के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित बस अड्डे का भवन कंडम हुए पांच माह बीत चुके हैं। भवन के निर्माण को लेकर मुख्यालय की तरफ से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन

भवन बनने के बाद यहां पर रेस्टोरेंट की भी सुविधा मिल सकी। लोक निर्माण विभाग की ओर से भवन के कंडम घोषित होने के बाद बस अड्डे को खाली कर दिया था। अब परिसर में वहां पर निजी वाहन खड़े रहते हैं।
गन्नौर में कंडम घोषित किए जा चुके बस अड्डे को नए सिरे से हाईटेक बनाने की योजना है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। गन्नौर बस स्टैंड काफी पुराना और जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन

यह मुख्य सड़क से लगभग तीन से चार फीट नीचे धंसा हुआ है, जिससे यात्रियों को आवाजाही में कठिनाई होती है। वर्ष 1994 में बने इस बस स्टैंड की संरचना वर्तमान की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं है। बस अड्डे में बसों के ठहराव के लिए केवल तीन ही बूथ बनाए गए थे। जनसंख्या बढ़ने पर बस अड्डे पर जगह की कमी बनी हुई थी। योजना है कि बस अड्डे पर एक साथ अधिक बसें खड़ी करने के लिए अलग से बूथ बनाए जाने, यात्रियों की सुविधा के लिए के लिए एसी रेस्टोरेंट, साफ शौचालय व प्रथम तल पर अधिकारियों के कार्यालय बनाने की योजना है। आय बढ़ाने के लिए जीटी रोड के साथ लगती जगह पर दुकानें बनाकर किराये पर देने की योजना है।
बस अड्डे पर अंतरराज्यीय बसें भी रुकेंगी
बस अड्डे के भवन का निर्माण होने के बाद वहां यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अंतरराज्यीय बसें भी रुकेंगी। इसके बाद यात्रियों को जीटी रोड स्थित फ्लाईओवर से बस पकड़ने की आवश्यकता नहीं होगी। पानीपत की बस अड्डे की तर्ज पर गन्नौर व आसपास गांवों के यात्रियों को बस अड्डे के अंदर आना होगा। बस अड्डे के अंदर से बस में बैठकर यात्रियों को सफर करना होगा। सुरक्षा प्रबंध को देखते हुए बस स्टैंड पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। बस स्टैंड का भवन बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। वर्तमान में तीन बूथ का बस स्टैंड है, जिसे बढ़ाकर 10 बूथ का बनाया जाएगा।
वर्जन




-बस अड्डे के भवन को आधुनिक स्वरूप देने के लिए मुख्यालय स्तर पर डीपीआर तैयार की जा रही है। जल्द डीपीआर फाइनल होने के बाद बजट को मंजूर किया जाएगा। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें