फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सरकार पिछड़ा वर्ग के लोगों की हितैषी, बीपीएचओ को पांच लाख देने की घोषणा

विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के गोहाना स्थित सेक्टर-07 में बीपीएचओ के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते
विज्ञापन
गोहाना(सोनीपत)। सेक्टर-07 में रविवार काे भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (बीपीएचओ) का 12वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा व सहकारिता मंंत्री डॉ. अरविंद शर्मा पहुंचे।
विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि सरकार पिछड़ा वर्ग के लोगों की हितैषी है। सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के स्तर को उठाना है। समारोह के दौरान उन्होंने बीपीएचओ को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
गंगवा ने कहा कि सरकार ने पंचायतों और शहरी निकाय के चुनाव में पिछड़ा वर्ग के लोगों को आठ फीसदी आरक्षण देकर उनके लिए प्रतिनिधित्व का रास्ता खोला है। सरकार योग्य युवाओं को बिना पर्ची व खर्ची के सरकारी नौकरियां दे रही है।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि समाज को संगठित रहना आवश्यक है। जो समाज संगठित रहा है उसने ही तरक्की की है। सरकार हर वर्ग व समुदाय के उत्थान की दिशा में काम कर रही है। जरूरतमंद को समाज की मुख्यधारा में लाने व सशक्त बनाने के मकसद से योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीपीएचओ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश प्रजापति ने की। इस दौरान भाजपा गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, आरएस वर्मा, इंद्रजीत विरमानी, सतबीर सिंह वर्मा, पार्षद नान्हाराम रामदिया, रामेश्वर, कुसुम, हवासिंह, मामन चंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें