फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में ट्रेनिंग कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बीएलओ व अन्य। स्रोत: सूचना व
सोनीपत। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम सुभाष चंद्र ने की। इसमें बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), सुपरवाइजर और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नामित बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) शामिल हुए।
एसआईआर के तहत 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण करेंगे। मृत या स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी एकत्र करेंगे।
एसडीएम ने बताया कि बताया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई को किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। इसके बाद नोटिस, सुनवाई और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
सुभाष चंद्र ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना व अपात्र प्रविष्टियों को हटाकर निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाना है। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो कृष्ण हुड्डा, मास्टर ट्रेनर अमित कुमार और सुरेन्द्र मौजूद रहे।