फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली कागजात पर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन बाइक के नाम कराने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के रहने वाले व्यक्ति के कागजात पर धोखाधड़ी करते हुए गाड़ी का रजिस्ट्रेशन बाइक के नाम पर कराने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी देव नगर का रहने वाला कुलदीप है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुड़ मंडी के रहने वाले अमित ने 10 अगस्त, 2018 को पुलिस को बताया था कि उनके घर डाक से एक गाड़ी की आरसी पहुंची है। यह महेंद्रा कंपनी की गाड़ी की आरसी है। लाखों रुपये की यह गाड़ी उन्होंने खरीदी ही नहीं है। ऐसे में उनके घर यह आरसी पहुंची तो वह दंग है। आरसी पर एसडीएम सोनीपत के हस्ताक्षर हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए अब पुलिस ने देव नगर के कुलदीप को गिरफ्तार किया है। वह कोर्ट एरिया में फोटोस्टेट का काम करता है। उसने बताया कि उसने अमित के कागजात फोटो स्टेट करते हुए रख लिए थे। उसके पास एक एसयूवी गाड़ी के कागजात बनवाने को आए तो उसने धोखाधड़ी से बाइक की रजिस्ट्रेशन फीस जमा कराकर एसयूवी गाड़ी के कागजात बनवा लिए। उसमें अमित के कागज लगे होने के चलते गाड़ी की आरसी उनके घर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में एसडीएम कार्यालय में जांच कराई जाएगी। जिससे मामले की तह तक जाया जा सके।
वर्जन
धोखाधड़ी करते हुए अन्य के कागजात पर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन बाइक के नाम पर कराने के आरोपी काबू किया गया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें