फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक की हत्या के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Mar 2026 06:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : गन्नौर थाना पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गन्नौर थाना पुलिस ने युवक की हत्या कर शव यमुना नहर के किनारे गड्ढा खोदकर दबाने के मामले में चौथे आरोपी गांव बेगा निवासी मोहित उर्फ मोंटी को गिरफ्तार किया है। बेगा निवासी मोनू ने 14 जनवरी को शिकायत दी थी कि उनका भाई सोनू उर्फ टिटा 12 जनवरी की शाम दवा लेने गया पर लौटा नहीं।
विज्ञापन

16 जनवरी को सोनू का शव यमुना नहर के किनारे गांव बेगा में घाट से मिला था। इसके बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पहले फिरोज उर्फ मोटा, संजय व कुलदीप उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया था। अब चौथे आरोपी मोहित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें