सोनीपत। गन्नौर में थाना एचएसआईआईडीसी पुलिस ने जानलेवा हमले के चौथे आरोपी पानीपत जिले के गांव झाजपुर निवासी आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वारदात 25 दिसंबर 2025 की है। पुलिस को दी शिकायत में गांव देहरा के संजय ने बताया था कि महावटी मोड़ स्थित उनकी दुकान पर सिगरेट लेने आए 5-6 युवक गाली-गलौज पर उतर आए। आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख एक बार तो वह भाग गए लेेकिन शाम को उनको गन्नौर जाना पड़ा।
वहां कृष्णा ढाबे के पास डंडे लिए सभी लड़कों ने उनको रोक लिया। वह संजय सिर्फ महावटी के नितिन को पहचानता है। नितिन ने कमर और छाती पर चाकू से वार किया। चाकू पकड़ लेने पर उसकी अंगुली में चोट लगी।
इस मामले की जांच करते हुए उप निरीक्षक ओमप्रकाश की टीम महावटी के परवेश, नितिन और उनके एक और साथी नितिन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब वारदात में शामिल बताए जा रहे छाजपुर निवासी आशीष को चौथे आरोपी के रूप में पकड़ा गया है।