फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसकेएम ने अमेरिका और इस्राइल के प्रधानमत्री का पुतला फूंका

Wed, 11 Mar 2026 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गोहाना रोड पर अमेरिका व इजरायल के राष्ट्रपति का पुतला फूंकते एसकेएम प्रतिनि​धि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर विभिन्न यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति और इस्राइल के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। सभी संगठनों के कार्यकर्ता पंचायत घर में इकट्ठा होने के बाद प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय के बाहर गोहाना रोड पहुंचे और पुतला फूंका।
किसान प्रतिनिधियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइली के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को ईरान के लोगों का हत्यारा बताया। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों का गठजोड़ दुनिया के देशों की सार्वभौमिकता पर हमला कर रहे हैं। लोगों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार अमेरिका के दबाव में आकर देश के करोड़ों दुग्ध उत्पादकों और किसानों के जीवन को खतरे में डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) से रविंद्र व सत्यवान, भारतीय किसान यूनियन टिकैत से राजकुमार राणा व राज सिंह दलाल, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन से जयकरण, सुरेंद्र छिक्कारा, ईश्वर सिंह राठी व ईश्वर सिंह दहिया, सीटू से सुनीता, एआईयूटीयूसी से बलवीर खटक, हरिप्रकाश, ऋशिपाल, एआईकेएस से श्रद्धानंद सोलंकी, राज सिंह, प्रताप सिंह, निरंजन, अमित, भारत व वेद प्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें