फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्टॉर्म वाटर लाइन डालने में ढिलाई पर फटकारा

Fri, 20 Jun 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18: सोनीपत के गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादियान स्ट्राॅम वाटर पाइप लाइन के निर्माणाधीन चै
विज्ञापन
गन्नौर। पांची रोड पर जलभराव न हो, इसके लिए नगर पालिका डेढ़ करोड़ रुपये से स्टॉर्म वाटर पाइप लाइन बिछा रही है। खेड़ी गुज्जर रोड से पांची रोड और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक यह दो किमी लंबी लाइन है। खेड़ी गुज्जर रोड पर स्टॉर्म वाटर लाइन का मैनहोल बनाया जा रहा है। मानसून से पहले काम पूरा हो, इसके लिए विधायक देवेंद्र कादियान ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। विधायक ने काम में ढिलाई पर ठेकेदार को फटकार लगाई। नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम तेज गति से पूरा करें। नपा सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि चैंबर बनाने की जगह पर तकनीकी दिक्कत आ रही है। इसे दूर कर दो दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि खेड़ी गुज्जर रोड पर पाइपलाइन डालते समय पेयजल लाइन बार-बार लीक हो रही है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि काम बेहतर तरीके से कराया जाएगा, ताकि समस्या खत्म हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें