फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंडी में आया चार हजार क्विंटल गेहूं, नमी के कारण नहीं बिका

Sat, 04 Apr 2026 06:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना की अनाज मंडी में आए गेहूं की ढेरी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। अनाज मंडी में करीब 4 हजार क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है लेकिन अभी तक इसकी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। गेहूं में नमी ज्यादा होने के कारण एजेंसियों ने खरीद शुरू नहीं की है। मंडी में बारदाना भी अभी आढ़तियों के पास नहीं पहुंचा है जिसकी वजह से तैयारियां अधूरी हैं।
दूसरी ओर बायोमीट्रिक सत्यापन और ट्रैक्टर के नंबर प्लेट की अनिवार्यता को लेकर किसान भी नाराज हैं। किसानों का कहना है कि इन नियमों के कारण मंडी में उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। बूंदाबांदी ने भी गेहूं खरीद की प्रक्रिया पर असर डाला है। गेहूं में नमी बढ़ गई है जिसकी वजह से किसान मंडी नहीं ला रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी की व्यवस्थाओं की बात करें तो गोहाना अनाज मंडी में फिलहाल एक ही शेड है। दूसरा शेड पहले जर्जर होने के कारण हटा दिया गया था लेकिन उसकी जगह नया शेड बनाने का अभी तक कोई प्रावधान नहीं किया गया है। ऐसे में बारिश होने पर किसानों और आढ़तियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

मंडी एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल वशिष्ठ ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण गेहूं में नमी है। अभी बारदाना भी नहीं आया है। इसी वजह से किसान अभी कम मात्रा में गेहूं मंडी में ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो गेहूं मंडी में आया है। उसकी भी एजेंसियों ने अभी खरीद शुरू नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें