सोनीपत से एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता के लिए रवाना होने वाली खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : Sonipat
महिला टीम एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रविवार को ओमान रवाना हो गई। प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स प्रोमोशन फाउंडेशन के तहत जिले में चल रही हॉकी अकादमी की चार खिलाड़ी नेहा गोयल, निशा वारसी, शर्मिला व ज्योति ने एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हुई।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में इस अकादमी के तीन खिलाड़ी नेहा गोयल, निशा वारसी व शर्मिला शामिल थी। इस टीम ने अपने बेहतर खेल से देश में महिला हॉकी को नया जीवन दिया। ओमान में खेली जाने वाली एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता की विशेष बात यह है कि इसमें शीर्ष चार टीमें विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर जाएंगी। अकादमी के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अकादमी के सभी खिलाड़ी जोश से भरी दिखाई दी।