फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंतर विवि बॉक्सिंग में खेल विवि के चार खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
पदक विजेता ​खिलाड़ियों के साथ कुलपति। स्रोत : प्रवक्त
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई चार खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीता। इसमें तीन पदक पुरुष वर्ग में और एक पदक महिला वर्ग की प्रतियोगिता में जीता। पदक जीतकर लौटै खिलाड़ियों का सोमवार को विश्वविद्यालय में कुलपति अशोक कुमार ने बधाई दी। साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षण एवं कोचिंग स्टाफ ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में 2 से 8 मार्च तक किया गया था। इसमें खेल विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने तीन पदक हासिल किए।
इनमें आर्यन यादव ने स्वर्ण, जबकि अभी धनखड़ और प्रिंस छिक्कारा ने कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। इसी तरह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब में 9 से 14 मार्च तक आयोजित महिला वर्ग की अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालयीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विश्वविद्यालय की खिलाड़ी विषु राठी ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

सोमवार को विश्वविद्यालय लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत खेल निदेशक संजय सारस्वत, सहायक प्रोफेसर व मुख्य बॉक्सिंग कोच डॉ. संदीप कुमार, सहायक खेल अधिकारी व महिला बॉक्सिंग कोच मंजू दलाल व जूनियर बॉक्सिंग कोच संदीप लाखी सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षण एवं कोचिंग स्टाफ ने सभी का स्वागत किया।
कुलपति अशोक कुमार के साथ मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के अपने अनुभव साझा किए तथा अपने भविष्य और करियर की संभावनाओं से संबंधित चर्चा की। इस अवसर पर कुलपति ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपना लक्ष्य ऊंचा रखें और फिलहाल नौकरी से अधिक खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करें।
उन्होंने आश्वस्त किया कि खेल विश्वविद्यालय सदैव नौकरी या अन्य आवश्यकताओं के लिए खिलाड़ियों के साथ खड़ा रहेगा।उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक जैसे सर्वोच्च मंच होने चाहिए और इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विश्वविद्यालय हर संभव सहयोग देने के लिए सदैव तैयार है।
उन्होंने खिलाड़ियों को आत्म-मूल्यांकन (सेल्फ असेसमेंट) के महत्व के बारे में भी बताया और कहा कि आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके खिलाड़ी अपनी ट्रेनिंग, न्यूट्रिशन, रिकवरी और रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया का बेहतर विश्लेषण कर सकते हैं।
इस अवसर पर पदक विजेता खिलाड़ियों ने कुलपति, विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कोचिंग स्टाफ को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की।

पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ कुलपति। स्रोत : प्रवक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें