फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुंडली व सोनीपत से चार नाबालिग छात्राएं लापता

Sun, 28 Dec 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। औद्योगिक क्षेत्र कुंडली और सोनीपत शहर से चार नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। दोनों ही मामलों में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुंडली थाना से 13-13 साल की तीन नाबालिग सहेलियां अचानक लापता हो गईं। प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया कि वह मूलरूप से करनाल के रहने वाले हैं और फिलहाल कुंडली क्षेत्र में किराए पर रहते हैं। उनके साथ पत्नी और 13 साल की बेटी रहती है। 25 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे उनकी बेटी घर से अचानक लापता हो गई।
आसपास तलाश करने पर पता चला कि गली से ही दो अन्य लड़कियां भी गायब हैं। तीनों आपस में सहेलियां हैं और उनकी उम्र करीब 13 वर्ष बताई गई है। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर बच्चियों की तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने तीनों बच्चियों का अपहरण किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




सेक्टर-27 थाना से 17 वर्षीय छात्रा लापता

शहर के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मूलरूप से बिहार के दरभंगा जिले का परिवार सोनीपत में किराए पर रह रहा है। निजी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा 24 दिसंबर की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपनी स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। जिस पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें