फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विदेशी नंबर से मैसेज व कॉल कर फूड सप्लीमेंट कारोबारी से मांगी दो करोड़ की रंगदारी

Sun, 28 Dec 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :19: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित फूड सप्लीमेंट शोरूम में पत्रकारों से बात करते वीरेंद्र पहल व म
विज्ञापन
सोनीपत। विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर बहालगढ़ स्थित पहल न्यूट्रिशन फूड सप्लीमेंट के मालिक से दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। विदेशी नंबर से कॉल और मैसेज भेजकर रंगदारी मांगने वाले ने खुद को गोदारा गैंग का बदमाश महेंद्र डेलाना बताया है और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे कारोबारी और उनका परिवार दहशत में है।
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत में गांव गुमड़ निवासी वीरेंद्र पहल ने बताया है कि वह गांव के ही अपने परिवार के मोहन पहल के साथ बहालगढ़ में पहल न्यूट्रिशन के नाम से फूड सप्लीमेंट का शोरूम चलाते हैं। उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल और मैसेज आए हैं जिसमें दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी मांगने वाले ने रकम न देने की सूरत में जान से मारने और कारोबार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। पीडि़त ने डीसीपी वेस्ट को भी शिकायत दी है।
बहालगढ़ में स्थित है पहल न्यूट्रिशन का शोरूम

पहल न्यूट्रिशन का मुख्य शोरूम सोनीपत के बहालगढ़ चौक के पास है। यह फूड सप्लीमेंट कारोबार में तेजी से उभरता नाम बन चुका है, जिसकी पहुंच स्थानीय स्तर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक फैल चुकी है। पहल न्यूट्रिशन के देशभर में 130 से अधिक स्टोर संचालित हैं। जिसमें एक स्टोर विदेश में भी बताया गया है। हरियाणवी कलाकार पहल न्यूट्रिशन की खूब प्रमोशन करते रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए इसका जमकर प्रचार किया जाता है। पहल ने कोरोना काल के दौरान इसकी शुरुआत की थी।
विज्ञापन



धमकी की दो ऑडियो हो रही वायरल

वीरेंद्र पहल को धमकी दिए जाने की ऑडियो वायरल हो रही है। जिसमें कॉलर कह रहा है कि वीरेंद्र क्या हाल-चाल है तेरा। महेंद्र बोल रहा हूं डेलाना, रोहित गोदारा ग्रुप से। एक तो मेरे भाई तेरे को दो करोड़ की रंगदारी के लिए कॉल किया है। ठीक है, जब यह वॉयस सुने तो वापस फोन लगा लेना। कल तक का टाइम है तेरे को, वापस कॉल कर लेना। नहीं तो तूने जो ये कमा रखा है सारा चाहे तो दुबई में खोल ले या कहीं खोल लेना ब्रांच, मैं ... (गोली देता है) दूंगा। भाई बनकर चल लेना और वापस कॉल कर लेना। भाई बनकर चलेगा तो ठीक है, नहीं तो जो यह है ना वह कागजों में रहेगा, नहीं कुछ बचेगा। सब कुछ मिट्टी कर देंगे। ठीक है। जो तुमने पैसे कमा रखे है इसके मजे नहीं लेने देंगे। तू सोच रहा है के मजे ले लें। फोन लगा लेना, अगर भाई बनकर चलना तो ठीक, नहीं तो मना कर देना, फिर देख लेंगे हम। तेरे बारे में सब कुछ पता कर रखा है, सारी डिटेल है कहां बैठता है, तेरे को जब मैसेज किया, तेरी लोकेशन मेरे पास थी, लडक़ों को भेज रहा था लेकिन सोचा कि एक बार तेरा रिप्लाई आ जाए। देख लेना रिप्लाई करें तो ठीक है,नहीं तो कल तैयार रहना।

दूसरा मैसेज.. हां वीरेंद्र के हाल चाल है तेरे, एक तो तेरे को कल टाइम दिया था, कल-कल का, हो गया तेरा टाइम पूरा, देख लेना घंटे-दो घंटे में वायस सुने तो वापस फोन लगा लेना, नहीं तो फिर हम बताएंगे तेरे को कौन है, फिर उल्टी गिनती चालू कर लेना, तैयार हो जाना, जल्दी मिलेंगे। तेरा या तेरे भाई का परिवार में जो भी है किसी का भी नुकसान होगा तो उसका जिम्मेदार तू खुद होगा। ध्यान रखना जो ये ब्रांचे है सारी मिट्टी कर दूंगा, कुछ नहीं छोडूंगा, ये दिमाग से निकाल देना कि यहां चला जाऊंगा वहां चला जाऊंगा, कहीं चला जाना, प्रशासन की ..(अपशब्द कहते हुए) बढ़ जाना, हमे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

फोटो :19: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित फूड सप्लीमेंट शोरूम में पत्रकारों से बात करते वीरेंद्र पहल व म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें